Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
बिहार
08 Jul, 2026

वायरल वीडियो पर सीवान पुलिस का एक्शन, 35 लीटर अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

सीवान के दखिन टोला में वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 35 लीटर शराब जब्त की है और महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

सीवान, 08 जुलाई।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो के तेजी से वायरल होने के बाद सीवान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। नगर थाना क्षेत्र के दखिन टोला में अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में छापेमारी की।

पुलिस की इस दबिश में एक महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। छापेमारी के दौरान मौके से पुलिस ने 35 लीटर अवैध शराब भी जब्त की है। पकड़े गए आरोपितों में मलू चौहान भी शामिल है।

पूछताछ में पता चला है कि मलू चौहान का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है। उसके खिलाफ नगर थाना और एससी-एसटी थाना में मारपीट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और शराबबंदी उल्लंघन जैसे कुल 10 गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं।

नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित इस टीम में कई अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे। प्रशासन का कहना है कि सोशल मीडिया पर मिलने वाली शिकायतों के प्रति पुलिस पूरी तरह सतर्क है और नशा कारोबारियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़