अपराध
09 Jul, 2026

बारुईपुर हिंसा: पुलिस का एक्शन तेज, 40 उपद्रवी गिरफ्तार

दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर में नाबालिग हत्याकांड के बाद भड़की हिंसा और आगजनी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 40 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

बारुईपुर, 09 जुलाई।

दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आगजनी, पुलिस पर हमले और एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोपों में पुलिस ने रातभर चले अभियान के दौरान 22 और लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में कुल गिरफ्तारियों की संख्या 40 तक पहुंच गई है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार को हुई 18 गिरफ्तारियों के बाद मिली जानकारी और एक्स पर वायरल वीडियो व अन्य फुटेज की गहन जांच के आधार पर छापेमारी की गई। गुरुवार सुबह तक 22 और आरोपितों को हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए सभी आरोपियों को बारुईपुर महकमा अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।

रविवार को नाबालिग का शव मिलने के बाद इलाके में हिंसा का दौर शुरू हो गया था, जिसमें भीड़ ने एक युवक की हत्या कर दी थी। इसके अतिरिक्त रेल और सड़क मार्ग को अवरुद्ध करने तथा पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं भी दर्ज की गई थीं।

मुख्यमंत्री ने पीड़िता के पिता को फोन पर बात कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही, उन्होंने हिंसा और भीड़ द्वारा हत्या की घटनाओं में विपक्षी दलों की भूमिका और सांप्रदायिक पहलुओं की आशंका भी जताई है। पुलिस अब सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की विस्तृत जांच कर रही है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

|
आज का राशिफल

अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय सम्भव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। किसी नजदीकी शुभचिंतक सलाह उपयोगी सिद्घ होगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 30°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़