Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
नागरिक समस्याएँ
09 Jul, 2026

भोपाल में कारोबारी पर 25 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, कोतवाली थाने में शिकायत

भोपाल के कोतवाली थाना क्षेत्र में दो व्यापारियों ने कारोबारी पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

भोपाल, 9 जुलाई।

राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में दो व्यापारियों ने एक कारोबारी पर करीब 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी और विश्वासघात का आरोप लगाया है। मामले को लेकर सिकंदर खान और नवेद मियां ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार आरोपित सैयद खालिद अली से दोनों व्यापारियों के कई वर्षों से व्यावसायिक और व्यक्तिगत संबंध थे। इसी भरोसे के आधार पर उन्होंने समय-समय पर उसे नगद राशि उधार दी और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से मोबाइल हैंडसेट खरीदकर व्यापार के लिए उपलब्ध कराए।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि शुरुआती समय में आरोपित ने भुगतान समय पर किया, जिससे उनका विश्वास बना रहा। लेकिन बाद में भुगतान बंद कर दिया गया, जिससे करीब 25 लाख रुपये की राशि बकाया हो गई।

व्यापारियों का आरोप है कि बकाया रकम लौटाने के लिए आरोपित ने 10 लाख और 15 लाख रुपये के दो चेक दिए थे। जब दोनों चेक बैंक में लगाए गए तो वे "पेमेंट स्टॉप्ड बाय ड्रॉअर" टिप्पणी के साथ अनादरित हो गए।

शिकायत में बताया गया है कि चेक बाउंस होने के बाद आरोपित को अधिवक्ता के माध्यम से निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत कानूनी नोटिस भेजा गया। तय समय में भुगतान नहीं होने पर न्यायालय में प्रकरण दर्ज कराने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।

आवेदकों ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपित ने अन्य लोगों से भी इसी तरह बड़ी रकम ली है और वापस नहीं की। हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

दोनों व्यापारियों ने कोतवाली पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर भारतीय न्याय संहिता और अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की मांग की है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़