अलवर, 10 जुलाई।
शहर में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घर में अकेले रह रहे बुजुर्ग व्यवसायी दिनेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बदमाश घर से तीन लाख रुपये की नकदी लूट ले गए।
मृतक की पहचान नगर निगम के पूर्व चेयरमैन के मामा के रूप में हुई है। आरोपितों ने वारदात को अंजाम देने से पहले बुजुर्ग के हाथ-पैर बांध दिए थे। दिनेश अग्रवाल घर में अकेले रहते थे।
दिनेश अग्रवाल पुराने नोट बदलने का कारोबार करते थे, जिस कारण उनके पास अक्सर नकदी रहती थी। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मिलकर सबूत जुटाए हैं।
क्षेत्र में घटना के बाद से ही भारी आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है। स्थानीय लोग आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा के नेतृत्व में कई टीमें बनाई गई हैं। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी घटनास्थल का दौरा किया और जिले में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।










.jpg)
