Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
नागरिक समस्याएँ
10 Jul, 2026

छोला मंदिर : घर में अकेली महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका पर जांच

भोपाल के कल्याण नगर में घर में अकेली रह रही महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के बाद पुलिस हत्या की आशंका के आधार पर जांच में जुट गई है।

भोपाल, 10 जुलाई।

राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित कल्याण नगर में शुक्रवार को 50 वर्षीय एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव उसके घर के भीतर मिला। महिला के शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान पाए जाने के बाद पुलिस हत्या की आशंका के आधार पर मामले की जांच कर रही है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान ममता उर्फ मठरीबाई जाटव (50) के रूप में हुई है। वह घर में अकेली रहती थीं। उनके पति मंडीदीप में रहते हैं। उनकी तीन बेटियों का विवाह हो चुका है, जबकि चौथी बेटी अलग निवास करती है।

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि बुधवार से महिला के घर का दरवाजा नहीं खुला था। शुक्रवार को भी काफी देर तक कोई गतिविधि दिखाई नहीं देने पर उन्हें संदेह हुआ। आवाज लगाने के बावजूद भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद दरवाजे को धक्का देकर खोला गया तो कमरे के अंदर महिला का शव जमीन पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही छोला मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

छोला मंदिर थाने के एएसआई महेश सरियाम ने बताया कि शुरुआती जांच में महिला के सिर, दाएं कान और पैरों पर चोट के निशान मिले हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही पड़ोसियों, परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों तथा संभावित आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़