Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
नागरिक समस्याएँ
10 Jul, 2026

भोपाल में साइबर ठगी और निवेश के नाम पर 33 लाख रुपये की धोखाधड़ी

भोपाल में शेयर ट्रेडिंग और रियल एस्टेट निवेश के नाम पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 33 लाख रुपये की धोखाधड़ी सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

भोपाल, 10 जुलाई।

राजधानी भोपाल में साइबर ठगी और निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। एक मामले में शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का झांसा देकर सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी से 23 लाख रुपये की ठगी की गई, जबकि दूसरे मामले में रियल एस्टेट कारोबार में निवेश का भरोसा देकर फिजियोथेरेपिस्ट से 10 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है। पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिसरोद थाना पुलिस के अनुसार, सलैया निवासी 48 वर्षीय रोहित वर्मा निजी बैंक से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर ट्रेडिंग से जुड़ा एक ऐप डाउनलोड किया था। इसके बाद आरोपियों ने अधिक मुनाफे का लालच देकर उनसे अलग-अलग किस्तों में करीब 23 लाख रुपये निवेश करा लिए।

जब रोहित वर्मा ने अपनी निवेश की गई राशि और मुनाफा वापस मांगा तो आरोपियों ने उनसे संपर्क समाप्त कर दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर डिजिटल ट्रांजेक्शन, बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच शुरू कर दी है।

वहीं निशातपुरा थाना क्षेत्र में फिजियोथेरेपिस्ट नीरज तिवारी ने अपने रिश्तेदार संजय तिवारी को रियल एस्टेट कारोबार में निवेश के लिए 10 लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि रकम लौटाने के बजाय आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा।

शिकायत के अनुसार, पिछले वर्ष आरोपी ने दो लाख रुपये वापस किए और शेष राशि जल्द लौटाने का भरोसा दिया था, लेकिन बाद में पैसे नहीं लौटाए। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर निवेश से जुड़े किसी भी प्रस्ताव पर विश्वास करने से पहले उसकी पूरी जांच करें और बिना सत्यापन किसी भी व्यक्ति या प्लेटफॉर्म पर बड़ी राशि निवेश करने से बचें।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़