कछार, 10 जुलाई।
असम के कछार जिले में पुलिस ने एक बड़े धोखाधड़ी के मामले का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में नकली सोना बरामद किया है। सिलचर के श्रीकोना इलाके में चलाए गए एक विशेष गुप्त अभियान के दौरान पुलिस ने आशीष कुमार राय नामक 50 वर्षीय व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपित के पास से 112 टुकड़े संदिग्ध नकली सोना मिला है, जिसका कुल वजन 7 किलो 23 ग्राम बताया जा रहा है। बरामदगी के समय स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और उक्त माल को सीज कर लिया गया है।
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस तस्करी के पीछे कौन सा गिरोह काम कर रहा है और यह नकली सोना कहां से लाया गया था। फिलहाल, पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले के अन्य पहलुओं को खंगालने के लिए पूछताछ की जा रही है।











.jpg)
