अपराध
10 Jul, 2026

इटावा: डॉक्टर से लूट करने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, अवैध असलहा और नकदी बरामद

इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र में डॉक्टर से चैन लूटने वाले कुख्यात बदमाश को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है।

इटावा, 10 जुलाई।

उत्तर प्रदेश के इटावा में इकदिल पुलिस और एक कुख्यात बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में शातिर अपराधी शिवम उर्फ शिवा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से अपराधी घायल हो गया है।

आरोपी ने बीते तीन जुलाई को मॉर्निंग वॉक पर निकले एक डॉक्टर से सोने की चैन लूटी थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी नावली मार्ग के पास छिपा हुआ है, जिसके बाद इलाके की घेराबंदी की गई।

पुलिस को देखते ही अपराधी ने खुद को बचाने के लिए खजूर की झाड़ियों से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा और लूटी गई 20,170 रुपये की नगदी बरामद की है। अपराधी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह कई बार जेल जा चुका है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाया था। फिलहाल घायल बदमाश को हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

|
आज का राशिफल

कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह बना रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होंगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। मनोरथ सिद्घि का योग है। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 32°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़