मध्य प्रदेश
10 Jul, 2026

प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान: संभागायुक्त शर्मा

भोपाल संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने समीक्षा बैठक में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य और सहकारिता विभागों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की नियमित मॉनीटरिंग और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भोपाल, 10 जुलाई।

भोपाल संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने सभी विभागों के संभाग और जिला स्तरीय अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्य और प्रगति की फील्ड स्तर से संभाग स्तर तक प्रतिदिन व्यवस्थित मॉनीटरिंग और रिव्यू सिस्टम के आधार पर समीक्षा की जाए। साथ ही कृषि एवं संबद्ध विभाग आपसी समन्वय के साथ मैदानी स्तर पर बेहतर कार्य सुनिश्चित करें।

संभागायुक्त शुक्रवार को कमिश्नर कार्यालय में कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन, उद्यानिकी और मत्स्य विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में उद्यानिकी विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने संभाग के सभी जिलों में उद्यानिकी फसलों की गिरदावरी कराने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि भोपाल संभाग के सभी जिलों में ढाई लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में उद्यानिकी फसलों का उत्पादन हो रहा है। राजगढ़ जिले में सबसे अधिक संतरा, धनिया और अन्य मसालों का उत्पादन किया जा रहा है। संभागायुक्त ने एक जिला-एक उत्पाद योजना के तहत भोपाल में अमरूद, सीहोर में प्याज, राजगढ़ में संतरा, विदिशा में धनिया और रायसेन में टमाटर के रकबे का विस्तार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन में क्षेत्रवार क्लस्टर आधारित उद्यानिकी फसलों के डाटा के आधार पर कोल्ड स्टोरेज, फूड प्रोसेसिंग यूनिट, डेयरी और रोजगार आधारित उद्योगों की योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए।

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान संभागायुक्त ने सभी जिलों में एग्री स्टैक आईडी बनाने, ई-विकास पोर्टल पर किसानों का पंजीयन, ई-टोकन बुकिंग तथा समिति स्तर पर सदस्य किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को खाद और बीज की उपलब्धता की प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने तथा अमानक खाद और बीज बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही मूंग उपार्जन की प्रतिदिन अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2026-27 में भोपाल संभाग के सभी जिलों में मूंग का रकबा तीन लाख हेक्टेयर से अधिक रहा है और 84 हजार से अधिक किसानों ने उपार्जन के लिए पंजीयन कराया है। पशुपालन विभाग की समीक्षा में संभागायुक्त ने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पशुधन संवर्धन, पशु स्वास्थ्य सेवाओं, कृत्रिम गर्भाधान, नस्ल सुधार कार्यक्रम और ‘क्षीरधारा’ जैसी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि हो सके।

मत्स्य पालन क्षेत्र की समीक्षा के दौरान उन्होंने उपलब्ध जलाशयों के वैज्ञानिक उपयोग, केज कल्चर को बढ़ावा देने, गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज उपलब्ध कराने, आधुनिक तकनीकों के विस्तार, मत्स्य उत्पादों के मूल्य संवर्धन और बेहतर विपणन व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन को ग्रामीण उद्यमिता और स्वरोजगार का सशक्त माध्यम बनाया जाए, ताकि अधिक से अधिक हितग्राहियों तक विभागीय योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

सहकारिता विभाग की समीक्षा में संभागायुक्त ने नए किसान क्रेडिट कार्ड वितरण में तेजी लाने, पैक्स सदस्यता अभियान से अधिक किसानों को जोड़ने, सहकार दुग्ध समितियों के सहकारी बैंक में खाते खुलवाने तथा पैक्स के माध्यम से उद्यानिकी प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना के लिए समितियों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए।

|
आज का राशिफल

कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह बना रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होंगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। मनोरथ सिद्घि का योग है। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 32°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़