शिमला, 10 जुलाई।
शिमला जिले के नेरवा क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। यहाँ के मढ़ाना गांव में सेब के बगीचे में एक 34 वर्षीय महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस को ग्राम पंचायत प्रधान ने सूचना दी थी कि गीता देवी ने बुरांश के पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
प्रारंभिक छानबीन में पुलिस को महिला के शरीर पर गर्दन के निशान के अलावा कोई अन्य चोट के साक्ष्य नहीं मिले। घर और घटनास्थल पर तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हो सका है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मायके वालों ने फिलहाल किसी भी तरह की शंका जाहिर नहीं की है। पुलिस भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की संबंधित धारा के तहत मामले की कार्रवाई कर रही है।










.jpg)
