गुवाहाटी, 10 जुलाई।
असम विधानसभा के बजट सत्र का पांचवां दिन अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि आज वित्त मंत्री जयंत मल्लबरुवा सदन में वित्तीय वर्ष 2026-27 का पूर्ण बजट पेश करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व वाली सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला पूर्ण बजट है, जिससे आम नागरिकों को काफी उम्मीदें हैं।
सदन की कार्यवाही 6 जुलाई को आरंभ हुई थी, जो 31 जुलाई तक जारी रहेगी। कुल 16 कार्यदिवसों वाले इस सत्र के दौरान सरकार कई अहम विधेयकों को पटल पर रखेगी और विभिन्न वित्तीय मांगों पर चर्चा की जाएगी। यह बजट सत्र राज्य की भावी विकास योजनाओं की दिशा तय करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।
उल्लेखनीय है कि चुनाव के चलते इससे पहले फरवरी माह में सरकार ने केवल चार महीनों के खर्च हेतु अस्थायी ग्रांट पेश की थी। अब नई सरकार के पूर्ण गठन के पश्चात आज विस्तृत बजट प्रस्तुत किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य वित्तीय कामकाज को सुचारु रूप से संचालित करना और राज्य के आर्थिक विकास को नई गति देना है।











.jpg)
