छत्तीसगढ़
10 Jul, 2026

बलौदाबाजार: आपदा में जान गंवाने वाले के परिजन को 4 लाख की मदद

बलौदाबाजार कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा में डूबने से मृत व्यक्ति के परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर भुगतान के निर्देश दिए हैं।

बलौदाबाजार, 10 जुलाई।

प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले एक व्यक्ति के परिवार को शासन की ओर से बड़ी राहत दी गई है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने पीड़ित परिजन के लिए 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

मामला ग्राम मटिया, तहसील टुण्डरा का है, जहां ईतवारी चेलक की नहर नाली में डूबने से असामयिक मौत हो गई थी। उनकी पत्नी जानमति चेलक को यह राशि प्रदान की जाएगी।

राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के अंतर्गत कलेक्टर ने यह आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में संबंधित तहसीलदार को निर्देश दिए गए हैं कि सहायता राशि आरटीजीएस के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा कराई जाए।

प्रशासन की ओर से इस राहत राशि को जल्द से जल्द पीड़ित परिवार तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कलेक्टर के इस निर्णय से मृत ईतवारी चेलक के शोकाकुल परिजनों को बड़ी आर्थिक संबलता मिलेगी।

|
आज का राशिफल

कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह बना रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होंगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। मनोरथ सिद्घि का योग है। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 32°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़