उधमपुर, 10 जुलाई।
उधमपुर जिले में टोलडी नाला के समीप एक भीषण सड़क हादसा पेश आया, जिसमें अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई। इस दुर्घटना में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की सूचना मिलते ही उधमपुर कटरा रियासी रेंज के डीआइजी शिव कुमार, एसएसपी अमृतपाल सिंह, जिला उपायुक्त मिंगा शेरपा और सीआरपीएफ 187 बटालियन के कमांडेंट मनोज सिकोन ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना। अधिकारियों ने पीड़ित श्रद्धालुओं को हर संभव प्रशासनिक मदद और बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का पूरा भरोसा दिलाया है।
दुर्घटना में घायल हुए सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के रीवा जिले के बैकुंठपुर निवासी हैं। घायलों में सुबाष गुप्ता, उनकी पत्नी सीमा गुप्ता, राजीव गुप्ता, गीता गुप्ता और दलीप कुमार गुप्ता शामिल हैं। पुलिस और जिला प्रशासन ने इस घटना को लेकर अपनी निगरानी बढ़ा दी है और घायलों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए अस्पताल प्रबंधन को कड़े निर्देश दिए हैं।









.jpg)
