जोधपुर, 11 जुलाई।
शहर के बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक बंद फैक्ट्री को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। यहां अज्ञात बदमाश पिछले चार-पांच दिनों के भीतर परिसर में घुस गए और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
व्यापारी प्रभु सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि चोरी की इस वारदात में चोरों ने फैक्ट्री से ट्रांसफॉर्मर, बिजली की मोटरें और भवन में लगी कॉपर फिटिंग व केबल निकाल ली। सामान की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है।
बोरानाडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। एएसआई दमाराम पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं।










