जोधपुर, 11 जुलाई।
खातियासनी रोड स्थित एक ढाणी में खड़ी कार से पुलिस ने बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ पकड़ा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद वर्ना कार में अवैध रूप से डोडा पोस्त छिपाकर रखा गया है।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान कार से छह प्लास्टिक के कट्टों में भरा 117 किलो से अधिक मादक पदार्थ बरामद किया गया। यह पूरी खेप सीलबंद पैकेटों में रखी हुई थी।
पूछताछ के दौरान कार मालिक लादूराम को मौके से पकड़ लिया गया। उसने स्वीकार किया कि कार में रखा यह सामान उसके पुत्र नरेश का है, जो मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने मादक पदार्थ और गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है।
मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। फरार पुत्र की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।










