Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हरियाणा
11 Jul, 2026

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भीषण हादसा: डंपर से टकराया कैंटर, आग लगने से हुआ राख

रेवाड़ी के पास दिल्ली-जयपुर हाईवे पर डंपर में टक्कर के बाद सामान से भरा कैंटर आग का गोला बन गया, गनीमत रही कि चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली।

रेवाड़ी, 11 जुलाई।

दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। सांवरिया होटल के पास डंपर और कैंटर की जोरदार टक्कर के बाद कैंटर धू-धू कर जल उठा।

बताया गया है कि आगे चल रहे डंपर चालक ने अचानक ब्रेक मार दिए, जिससे पीछे से आ रहा सामान से लदा कैंटर सीधे उससे टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर में तुरंत आग लग गई।

चालक ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए समय रहते वाहन से छलांग लगा दी और सुरक्षित बच गया। हालांकि, देखते ही देखते कैंटर और उसमें भरा सारा सामान आग की लपटों में समा गया।

सूचना पाकर धारूहेड़ा फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल किया। पुलिस फिलहाल डंपर चालक की लापरवाही की जांच कर रही है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़