Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
छत्तीसगढ़
11 Jul, 2026

करंट से युवक की मौत पर भड़के परिजन, अस्पताल की लापरवाही पर एनएच जाम

मुंगेली जिले में करंट से युवक की मौत के बाद इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया है।

मुंगेली, 11 जुलाई।

जिले के जरहागांव में करंट लगने से एक युवक की मौत के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जरहागांव बस स्टैंड के पास नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया।

मृतक की पहचान गोविंद साहू उर्फ गोलू के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि आधी रात को जब वे उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, तो वहां ड्यूटी पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था।

स्टाफ द्वारा मरीज को बिना प्राथमिक उपचार के ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया, जिससे आक्रोशित परिजनों ने हाईवे पर बैठकर जमकर नारेबाजी की।

करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाया। पुलिस ने मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद जाम खुल सका।

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग है कि अस्पताल में डॉक्टरों की नियमित तैनाती सुनिश्चित हो और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़