नोएडा, 11 जुलाई।
नोएडा में शनिवार को सनसनी फैल गई जब अलग-अलग इलाकों से तीन लोगों के शव बरामद हुए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में सुबह एक 35 वर्षीय युवक का शव मिला है, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया की मदद से उसकी शिनाख्त में जुटी है।
वहीं, दादरी थाना इलाके में भी 40 वर्षीय एक अज्ञात पुरुष का मृत शरीर मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार है।
तीसरी घटना बीटा-दो क्षेत्र की है, जहां 54 वर्षीय राम भवन राय का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। इन मामलों की गहन जांच की जा रही है।










