Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
11 Jul, 2026

गौ-तस्करों से लोहा लेते शहीद हुए एसआई मुकेश फौगाट, गांव में हुआ अंतिम संस्कार

फरीदाबाद के फतेहपुर बिल्लौच में गौ-तस्करों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए सब-इंस्पेक्टर मुकेश फौगाट को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

फरीदाबाद, 11 जुलाई।

केएमपी एक्सप्रेसवे पर गौ-तस्करों से लोहा लेते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सब-इंस्पेक्टर मुकेश फौगाट पंचतत्व में विलीन हो गए। शनिवार को उनके पैतृक गांव फतेहपुर बिल्लौच में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई।

शहीद एसआई को पुलिस गार्द ने सलामी दी। इस भावुक अवसर पर नूंह के एसपी अर्पित जैन विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके पुत्र मन्नू ने जब पिता को मुखाग्नि दी, तो वहां उपस्थित कई गांवों के लोगों की आंखें नम हो गईं।

राम सिंह के बेटे मुकेश फौगाट ने करीब 35 वर्षों तक हरियाणा पुलिस में अपनी सेवाएं दीं। वे 28 अक्टूबर 1991 को पुलिस बल में शामिल हुए थे। वर्तमान में वे नूंह जिले के पुन्हाना सीआईए में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

उनकी सेवानिवृत्ति में केवल तीन वर्ष शेष रह गए थे। उनके इस सर्वोच्च बलिदान से पुलिस महकमे और उनके परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।

गौ-तस्करों के खिलाफ हुई इस पूरी कार्रवाई में पुलिस टीम 15 गोवंश को सुरक्षित मुक्त कराने में भी सफल रही है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़