Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
संगीत व नृत्य
11 Jul, 2026

रायगढ़ में 15 जुलाई से सजेगी कथक की महफिल, पांच दिवसीय कार्यशाला में सिखाए जाएंगे नृत्य के गुर

मधुगुंजन संगीत समिति द्वारा रायगढ़ में 15 से 19 जुलाई तक कथक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दिग्गज गुरुओं द्वारा विद्यार्थियों को नृत्य की बारीकियां सिखाई जाएंगी।

रायगढ़, 11 जुलाई।

कला की नगरी रायगढ़ में एक बार फिर संस्कृति का महाकुंभ सजने वाला है। संगीत सम्राट महाराजा चक्रधर सिंह की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाते हुए मधुगुंजन संगीत समिति छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से कथक कार्यशाला का आयोजन करने जा रही है।

यह पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 से 19 जुलाई तक आयोजित होगा। इसमें श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय की विशेष सहभागिता रहेगी। प्रशिक्षण सत्र रायगढ़ स्टेडियम स्थित मल्टीपर्पज हॉल में शाम 5 से 9 बजे तक चलेगा।

कार्यशाला में मुख्य गुरु के रूप में अगरतला (त्रिपुरा) के डॉ. सम्राट चौधरी उपस्थित रहेंगे। उनके साथ अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नृत्यांगना चित्रांशी पाणिकर और रायगढ़ घराने की युवा कलाकार ज्योति श्री वैष्णव अपना प्रदर्शन कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगी।

समिति के अनुसार, अब तक जूनियर और सीनियर वर्ग के 75 से अधिक विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है। आयोजक मंडल में शरद वैष्णव, रोशनी वैष्णव और अजीत स्वाइन सहित कला जगत के कई दिग्गज शामिल हैं।

इस अनूठे आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को कथक की बारीकियों से रूबरू कराना है। गुरुओं के सानिध्य में रायगढ़ और राज्य भर के कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़