नोएडा, 11 जुलाई।
दादरी पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है।
आरोपी की पहचान एटा निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है। वह एक पुलिसकर्मी को कार में लिफ्ट देने के बहाने हुई लूटपाट की वारदात में काफी समय से फरार चल रहा था।
पुलिस टीम जब बैरियर लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी, तभी बाइक सवार बदमाश को रुकने का इशारा किया गया। वह रुकने के बजाय भागने लगा और पीछा करने पर पुलिस पर फायर झोंक दिया।
बदमाश की इस हरकत के जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। घायल हालत में उसे काबू कर लिया गया है। उसके बाकी साथी पहले ही पुलिस की पकड़ में आ चुके हैं।
फिलहाल पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। इस गिरफ्तारी से पुलिस को लूट के पुराने मामलों में भी राहत मिली है।









