इटावा, 11 जुलाई।
इटावा जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक दुष्कर्म आरोपित को मुठभेड़ के बाद धर दबोचा है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।
घटना के अनुसार, आठ वर्षीय बालिका को पैसे का लालच देकर एक बाग में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की गई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज किया।
आरोपित की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उसने साक्ष्यों को झाड़ियों में छिपाने की जानकारी दी। साक्ष्य बरामदगी के दौरान आरोपित ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया।
बदमाश ने पहले से छिपाकर रखा तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई।
घायल हालत में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से पुलिस ने हथियार और साक्ष्य बरामद किए हैं।









