Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

न्यायपालिका
13 Jul, 2026

राम मंदिर चंदा घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर निर्माण के लिए मिले चंदे में कथित हेराफेरी की जांच कर रही SIT से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है और संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किए हैं।

नई दिल्ली, 13 जुलाई।

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए मिले चंदे में कथित गड़बड़ी की जांच को लेकर सख्ती दिखाई है। सर्वोच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) को इस मामले की जांच का स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।

न्यायालय ने इस मामले में केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किए हैं। ये निर्देश उन याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान दिए गए हैं, जिनमें मंदिर चंदे के कथित दुरुपयोग की सीबीआई जांच की मांग की गई है। इस पीठ में मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहन शामिल थे।

गौरतलब है कि ट्रस्ट द्वारा चंदे में हेराफेरी के आरोप लगाए जाने के बाद, उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 जून को तीन सदस्यीय SIT का गठन किया था। इस टीम में लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, पुलिस महानिरीक्षक किरण एस. और विशेष सचिव (वित्त) नील रतन को शामिल किया गया है।

|
आज का राशिफल

अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्घ कार्य संपन्न हो जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़