Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

जम्मू और कश्मीर
14 Jul, 2026

उमर अब्दुल्ला को झूठ बोलने की बीमारी, भाजपा नेता का बड़ा हमला

भाजपा प्रवक्ता अभिजीत जस्रोटिया ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर चुनाव, रोजगार और बिजली मीटरों को लेकर जनता से लगातार झूठ बोलने का आरोप लगाया है।

जम्मू, 14 जुलाई।

भाजपा प्रवक्ता अभिजीत जस्रोटिया ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री लगातार प्रदेश की जनता से झूठ बोल रहे हैं।

जस्रोटिया ने याद दिलाया कि पहले उमर अब्दुल्ला ने दावा किया था कि वह केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन बाद में उन्होंने खुद चुनाव लड़ा। इसके अलावा रोजगार देने के वादों को पूरा करने में भी सरकार विफल रही है।

प्रवक्ता ने कहा कि पहले वे बिजली के मीटर उखाड़ने की वकालत करते थे, लेकिन अब उन्हीं मीटरों को लगवाने की अपील कर रहे हैं। उनके कथनी और करनी में बड़ा अंतर है।

अभिजीत जस्रोटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अब भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का निराधार आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने इसे जनता को भ्रमित करने का प्रयास बताया और कहा कि मुख्यमंत्री को झूठ बोलने की जैसे बीमारी हो गई है।

|
आज का राशिफल

अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्घ कार्य संपन्न हो जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़