Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
असम
14 Jul, 2026

असम में 10 करोड़ रुपये की 80 हजार याबा टैबलेट्स जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

असम के श्रीभूमि जिले में पुलिस ने मिजोरम से आ रही एक वैन से 80 हजार याबा टैबलेट्स बरामद की हैं। करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य की इस खेप के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

असम, 14 जुलाई।

असम के श्रीभूमि जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 10 करोड़ रुपये मूल्य की 80 हजार याबा टैबलेट्स बरामद की हैं। इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राताबारी थाना क्षेत्र के दलग्राम निवासी इनाम हुसैन, शमीम उद्दीन तथा डोलुगांग निवासी अल्ताफ हुसैन के रूप में हुई है।

जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) लीना दौले ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर रामकृष्णनगर उपमंडल पुलिस अधिकारी (सीडीएसपी) अंशुल शर्मा, थाना प्रभारी प्रियब्रत शर्मा और पुलिस टीम ने चन्नीघाट क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान मिजोरम से आ रही बिना नंबर प्लेट की एक मारुति इको वैन को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान वाहन से 240 साबुनदानियों में छिपाकर रखी गई 80 हजार याबा टैबलेट्स बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में इनकी अनुमानित कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है।

कार्रवाई की सूचना मिलने पर एसएसपी लीना दौले भी मौके पर पहुंचीं और गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर तीनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था। मामले में तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़