Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
14 Jul, 2026

राजगढ़ में व्यक्ति ने पत्नी-बेटे को घर से निकालकर की आत्महत्या, जांच शुरू

राजगढ़ जिले के पीपलबे आश्रम में एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने पत्नी और बेटे को घर से बाहर निकालने के बाद फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है।

राजगढ़, 14 जुलाई।

जिले के देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम पीपलबे आश्रम में एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली।

मृतक की पहचान प्रेमसिंह के रूप में हुई है। सोमवार की रात वह शराब के नशे में घर पहुँचा, जहाँ उसका अपनी विकलांग पत्नी और 18 वर्षीय बेटे के साथ विवाद हो गया।

गुस्से में आकर उसने पत्नी और बेटे को घर से बाहर निकाल दिया। कुछ देर बाद जब परिजन वापस लौटे, तो उन्हें दरवाजा अंदर से बंद मिला।

दरवाजा तोड़ने पर प्रेमसिंह का शव पंखे के लिए लगे सरिया से लटका हुआ पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं ताकि आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।

|
आज का राशिफल

अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्घ कार्य संपन्न हो जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़