Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
छत्तीसगढ़
15 Jul, 2026

सिरियाखोह डायवर्सन योजना के लिए 3.46 करोड़ स्वीकृत, 300 हेक्टेयर में बढ़ेगी सिंचाई

छत्तीसगढ़ सरकार ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में सिरियाखोह डायवर्सन योजना की नहरों की मरम्मत के लिए 3.46 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं जिससे 300 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।

भरतपुर, 15 जुलाई।

जिले के किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य सरकार के जल संसाधन विभाग ने भरतपुर ब्लॉक की सिरियाखोह डायवर्सन योजना के कायाकल्प के लिए 3.46 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंजूर की है।

इस बजट का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की जर्जर नहरों की मरम्मत और उन्हें मजबूती प्रदान करना है। अधिकारियों ने बताया कि इस जीर्णाेद्धार कार्य के पूरा होते ही सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त हो जाएगी।

इस योजना के सफल क्रियान्वयन से लगभग 300 हेक्टेयर कृषि भूमि को सीधे तौर पर सिंचाई का लाभ मिलेगा। इससे स्थानीय किसानों को खेती के लिए पर्याप्त जल मिलेगा और फसल उत्पादन में बढ़ोतरी होगी।

सरकार की इस सौगात से भरतपुर के किसानों की पुरानी मांग पूरी हुई है। अब समय पर सिंचाई सुविधा मिलने से खेती अधिक लाभकारी साबित होगी और क्षेत्र के कृषि विकास को नई गति मिलेगी।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़