Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
छत्तीसगढ़
15 Jul, 2026

करगी रोड मालगाड़ी हादसा: 10 आरोपित गिरफ्तार, मुख्य ठेकेदार अभी भी फरार

करगी रोड स्टेशन पर मालगाड़ी के पटरी से उतरने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि मुख्य ठेकेदार की तलाश जारी है।

बिलासपुर, 15 जुलाई।

बिलासपुर रेल मंडल के करगी रोड स्टेशन पर हाल ही में हुई मालगाड़ी दुर्घटना मामले में रेलवे सुरक्षा बल ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में संलिप्त 10 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बीते 13 जुलाई को करगी रोड स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए थे। जांच में सामने आया कि ट्रैक पर छोड़े गए जेसीबी बकेट के कारण यह भीषण हादसा हुआ था। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

रेलवे सुरक्षा बल ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर इन 10 लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले का मुख्य आरोपित निजी ठेकेदार पवन नायक अभी पुलिस की पकड़ से दूर है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पूछताछ में पता चला कि कुछ मजदूर भारी भरकम जेसीबी बकेट को ट्रैक के पार ले जा रहे थे। मालगाड़ी को आते देख वे हड़बड़ी में बकेट वहीं छोड़कर भाग निकले, जिससे मालगाड़ी के तीन वैगन बेपटरी हो गए।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों में कमलेश टेकाम, नरहर सिंह, देवा सिंह समेत 10 लोगों को जेल भेज दिया है। अब फरार ठेकेदार की गिरफ्तारी के लिए रेलवे पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़