Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
नागरिक समस्याएँ
15 Jul, 2026

सूखीसेवनिया : गड़े धन के लालच में पिता ने बेटी की हत्या, भोपाल देहात पुलिस ने किया खुलासा

भोपाल देहात पुलिस ने सूखीसेवनिया क्षेत्र में नाबालिग बालिका की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए अंधविश्वास और गड़े धन के लालच में हत्या करने के आरोप में पिता को गिरफ्तार किया है।

भोपाल, 15 जुलाई।

भोपाल देहात पुलिस ने सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका की हत्या के चर्चित मामले का खुलासा करते हुए उसके पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच के अनुसार, अंधविश्वास और गड़े धन की लालच में आरोपी ने दो साथियों के साथ मिलकर अपनी ही बेटी की हत्या कर शव को खेत में दफना दिया।

पुलिस अधीक्षक भोपाल (देहात) पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देशन में हुई जांच के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 को आरोपी ने स्वयं थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि खलिहान में सोते समय उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति उठाकर ले गया है। शिकायत के आधार पर थाना सूखीसेवनिया में अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान 7 मई 2026 को बालिका के लापता होने के स्थान से करीब 200 मीटर दूर एक खेत में मानव कंकाल मिला। इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच को आगे बढ़ाया। इसी बीच फरियादी पिता भी घर से लापता हो गया। पत्नी द्वारा जताए गए संदेह, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 14 जुलाई 2026 को आरोपी को विदिशा जिले के गंजबासौदा क्षेत्र से हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने दो साथियों के साथ मिलकर तंत्र-मंत्र और गड़े धन मिलने की धारणा के चलते अपनी बेटी की डंडे से पिटाई की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को खेत में मिट्टी में दफना दिया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़