Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हिंदी सिनेमा
15 Jul, 2026

इश्कनामा फिल्म का ट्रेलर रिलीज, भारत-पाक सीमा की सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित

शहनाज गिल और जय रंधावा अभिनीत फिल्म इश्कनामा का ट्रेलर रिलीज हो गया है जो भारत-पाकिस्तान सीमा पर आधारित एक सच्ची प्रेम गाथा है।

मुंबई, 15 जुलाई।

पंजाबी सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म इश्कनामा का ट्रेलर दर्शकों के सामने आ गया है। इस फिल्म में अभिनेत्री शहनाज गिल और अभिनेता जय रंधावा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह एक पीरियड ड्रामा है जो भारत-पाकिस्तान सीमा की एक सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित है।

फिल्म का निर्देशन अरविंदर एस. खैरा ने किया है। यह कहानी 1981 से 1988 के दौर के बीच की है, जो भारत के निम्मा और पाकिस्तान की नसीमा के बीच उपजे प्यार को दर्शाती है। ट्रेलर में बंटवारे की त्रासदी और सरहदों के बीच पनपे जज्बातों को बेहद गहराई से दिखाया गया है।

यह फिल्म मशहूर किताब 'हिंद पाक बॉर्डरनामा' से प्रेरित है। निर्माताओं के अनुसार, यह कहानी पूरी तरह से वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। निम्मा आज भी भारत में मौजूद हैं, वहीं नसीमा के इंग्लैंड चले जाने की चर्चा है। यह ट्रेलर लोगों को काफी भावुक कर रहा है।

शहनाज ने इसे अपने करियर का सबसे बड़ा चैलेंज बताया है। फिल्म के अन्य कलाकारों में सौरभ सचदेवा भी शामिल हैं। फिल्म के निर्माता सौरभ राणा हैं। यह प्रेम कहानी 24 जुलाई को भारत के साथ ही कनाडा और यूनाइटेड किंगडम के सिनेमाघरों में भी दस्तक देगी।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़