Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
छत्तीसगढ़
15 Jul, 2026

टेंगनमाढ़ा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत

टेंगनमाढ़ा रेलवे स्टेशन के मुख्य ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई है और पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है।

टेंगनमाढ़ा, 15 जुलाई।

जिले के टेंगनमाढ़ा रेलवे स्टेशन के पास एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहाँ बीती रात एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का शरीर कई टुकड़ों में बंट गया और ट्रैक पर करीब 100 मीटर तक फैल गया।

हादसे की सूचना ट्रेन के लोको पायलट ने स्टेशन प्रबंधन को दी, जिसके बाद जीआरपी पेंड्रारोड की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर बिखरे हुए अंगों को एकत्रित कर बोरी में भरकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। इस मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है।

मृतक की पहचान करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। तलाशी के दौरान युवक के पास से कोई भी दस्तावेज या पहचान का सामान बरामद नहीं हुआ है। युवक ने नीले रंग की जींस पहन रखी है, जो उसकी एकमात्र पहचान है।

पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों और आम नागरिकों से संपर्क साधा है ताकि शव की पहचान सुनिश्चित हो सके। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि किसी का कोई परिजन लापता हो, तो वे तुरंत पुलिस को सूचना दें। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़