Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
रक्षा व सुरक्षा
15 Jul, 2026

अवैध रूप से भारत पहुंची बांग्लादेशी युवती अजमेर में गिरफ्तार

अजमेर पुलिस ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाली एक बांग्लादेशी युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत डिटेंशन सेंटर भेज दिया।

अजमेर, 15 जुलाई।

अजमेर पुलिस ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाली एक बांग्लादेशी युवती को गिरफ्तार किया है। सीआईडी जोन पुलिस ने उसे क्रिश्चियनगंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल से हिरासत में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद डिटेंशन सेंटर भेज दिया। मामले में उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल के अनुसार गिरफ्तार युवती की पहचान बांग्लादेश के ढाका संभाग के किशोरगंज जिले के पांकुदिया थाना क्षेत्र स्थित चंडीपाशा पोस्ट ऑफिस, कोदालिया निवासी मीम अख्तर पुत्री अब्दुल सत्तार के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अवैध रूप से बांग्लादेश की सीमा पार कर भारत आई थी। उसने बताया कि वह एक दिन पहले ही अजमेर पहुंची थी। इससे पहले वह जयपुर और ब्यावर में काम की तलाश में रह चुकी है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फिलहाल युवती के किसी संदिग्ध नेटवर्क या संदिग्ध व्यक्ति से जुड़े होने के संकेत नहीं मिले हैं। उससे पूछताछ जारी है और भारत में प्रवेश के रास्ते, उसके संपर्कों तथा अन्य गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के तहत उसे डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़