Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हरियाणा
15 Jul, 2026

फरीदाबाद: जलभराव पर एसडीएम कोर्ट सख्त, चार विभागों के इंजीनियरों को किया तलब

फरीदाबाद के कैलगांव और खंदावली में जलभराव की समस्या पर एसडीएम कोर्ट ने चार विभागों के कार्यकारी अभियंताओं को नोटिस भेजकर शुक्रवार को कोर्ट में तलब किया है।

फरीदाबाद, 15 जुलाई।

कैलगांव और खंदावली क्षेत्र में सिंचाई विभाग के रजवाहे से हो रहे भीषण जलभराव पर एसडीएम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने लापरवाही बरतने वाले चार प्रमुख विभागों के कार्यकारी अभियंताओं को तलब किया है।

नोटिस में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, सिंचाई विभाग, एचएसआइआइडीसी और नगर निगम के अभियंताओं को शामिल किया गया है। इन अधिकारियों को सीआरपीसी की धारा 131 और बीएनएस की धारा 151 के तहत कानूनी नोटिस जारी किए गए हैं।

कोर्ट ने शुक्रवार को सभी अभियंताओं को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर जवाब देने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान यह तय किया जाएगा कि इस गंभीर स्थिति और आमजन की सुरक्षा के प्रति उदासीनता के लिए कौन सा विभाग जिम्मेदार है।

क्षेत्र में हर मानसून के दौरान जलभराव से बड़ा हादसा होने का डर बना रहता है। करंट लगने और जन-धन की हानि की आशंकाओं के मद्देनजर एसडीएम कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट तलब की है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़