Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
15 Jul, 2026

लखपति दीदियों का लक्ष्य अब 6 करोड़, बोले रोहित कंसल

भारत टेक्स-2026 में रोहित कंसल ने कहा कि सरकार का अगला लक्ष्य लखपति दीदियों की संख्या 3 करोड़ से बढ़ाकर 6 करोड़ करना है और उन्हें वैश्विक बाजारों से जोड़ना है।

नई दिल्ली, 15 जुलाई।

ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव रोहित कंसल ने बुधवार को कहा कि सरकार का अगला लक्ष्य लखपति दीदियों की संख्या को वर्तमान 3 करोड़ से बढ़ाकर 6 करोड़ तक पहुंचाना है। उन्होंने यह बात नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित चार दिवसीय भारत टेक्स-2026 के दौरान ग्रामीण विकास मंत्रालय के प्रदर्शनी मंडप के उद्घाटन अवसर पर कही।

14 से 17 जुलाई तक आयोजित भारत टेक्स-2026 के तीसरे संस्करण में आत्मनिर्भर बन रही ग्रामीण महिलाओं की कला और कौशल का विशेष प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर लगाई गई गैलरी में 'नारी शक्ति' (सरस शक्ति कलेक्शन) की थीम के तहत देशभर की लखपति दीदियों द्वारा तैयार उत्कृष्ट उत्पादों को प्रदर्शित किया गया।

रोहित कंसल ने कहा कि गैलरी में प्रदर्शित सभी उत्पाद देश की 3 करोड़ से अधिक लखपति दीदियों की मेहनत, कौशल और समर्पण का परिचय देते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अब इस संख्या को बढ़ाकर 6 करोड़ तक ले जाने के लक्ष्य पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत टेक्स जैसा बड़ा मंच महिलाओं को देश और विदेश के बड़े खरीदारों से सीधे जुड़ने का प्रभावी अवसर उपलब्ध करा रहा है।

उन्होंने विश्वास जताया कि लखपति दीदियों की उत्कृष्ट कला, उनका हुनर और उनके उत्पादों की गुणवत्ता को केवल भारत ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के बीच भी व्यापक पहचान और सराहना मिलेगी।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्रालय में ग्रामीण आजीविका की संयुक्त सचिव स्वाति शर्मा और डीएवाई-एनआरएलएम की निदेशक डॉ. मौलिश्री भी उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल लखपति दीदियों से संवाद किया और देशभर की महिला उद्यमियों द्वारा तैयार विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया, जिन्हें प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया था।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़