Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
छत्तीसगढ़
15 Jul, 2026

सूरजपुर जिला अस्पताल की बड़ी उपलब्धि, जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी अब जिले में ही

सूरजपुर जिला अस्पताल में पहली बार 6 जटिल हिप रिप्लेसमेंट ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए हैं, जिससे अब ग्रामीण मरीजों को बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं होगी।

सूरजपुर, 15 जुलाई।

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में जिले के चिकित्सालय ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिला अस्पताल में अब जटिल ऑपरेशन की सुविधा मिलने से मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

अस्पताल में हाल ही में 6 टोटल हिप रिप्लेसमेंट (टीएचआर) ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए हैं। इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि आधुनिक अस्थि शल्य चिकित्सा अब स्थानीय स्तर पर भी उपलब्ध है।

इस पूरे मिशन को हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय साहू और डॉ. अमन गुप्ता की टीम ने अंजाम दिया। एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. विकास भगत और डॉ. अनिल कुमार समेत ओटी टीम के सहयोग से यह जटिल सर्जरी सफल रही।

सीएमएचओ डॉ. कपिल देव पैकरा ने बताया कि इससे न केवल मरीजों का समय और पैसा बचेगा, बल्कि उन्हें अपने घर के पास ही बेहतर इलाज मिलेगा। मरीज अब तेजी से स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं और स्वस्थ हैं।

अस्पताल प्रशासन का लक्ष्य भविष्य में भी ऐसी ही आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का दायरा बढ़ाना है। यह सरकारी निवेश और बेहतर स्वास्थ्य अधोसंरचना के सकारात्मक परिणाम का ही प्रमाण है कि सुदूर अंचल में रहने वाले लोग भी अब विशेषज्ञ उपचार का लाभ उठा पा रहे हैं।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़