Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
छत्तीसगढ़
15 Jul, 2026

कौशल विकास से ही बनेगा आत्मनिर्भर भारत और विकसित छत्तीसगढ़: ओपी चौधरी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विश्व युवा कौशल दिवस पर कहा कि कौशल विकास युवाओं की शक्ति है जो आत्मनिर्भर भारत और विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में सहायक है।

रायपुर, 15 जुलाई।

विश्व युवा कौशल दिवस के पावन अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेश सहित देश के युवाओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में कौशल विकास ही युवाओं के लिए सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।

वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री के विजन की सराहना करते हुए कहा कि स्किल इंडिया मिशन के तहत युवाओं को न केवल रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जा रहा है, बल्कि उनमें उद्यमिता का जज्बा भी भरा जा रहा है। ये प्रयास युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।

मंत्री ओपी चौधरी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और नवाचार को अपनाकर ही हम एक विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत का सपना साकार कर सकते हैं। कौशल का सही उपयोग राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा।

युवाओं से लगातार नई चीजें सीखने और स्वयं को अपग्रेड करने का आह्वान करते हुए उन्होंने समाज की प्रगति में भागीदारी पर जोर दिया। वित्त मंत्री ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़