Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
बिहार
15 Jul, 2026

किशनगंज में जलभराव के बीच हो रहा पंचायत सरकार भवन का घटिया निर्माण

किशनगंज में जलभराव के बीच पंचायत सरकार भवन का निर्माण करने और मानकों की अनदेखी के आरोपों पर ग्रामीणों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

किशनगंज, 15 जुलाई।

जिले के पिछला पंचायत के वार्ड-2 में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य विवादों के घेरे में है। ग्रामीणों का आरोप है कि पानी भरे गड्ढों के बीच इस भवन का निर्माण किया जा रहा है, जिससे इसकी मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें मजदूर घुटनों तक भरे पानी के बीच पिलर की ढलाई करते देखे जा सकते हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि पिलर भी झुके हुए हैं और निर्माण में निर्धारित मानकों की घोर अनदेखी की जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर कोई सूचना पट्ट नहीं लगा है, जिससे प्रोजेक्ट की लागत और कार्य अवधि जैसी महत्वपूर्ण जानकारी सार्वजनिक नहीं हो पाई है। आरोप है कि रात के अंधेरे में ढलाई का काम किया जाता है ताकि निगरानी न हो सके।

भ्रष्टाचार और अनियमितता की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच की मांग की है। उनका तर्क है कि यदि मानक पूरे नहीं किए गए तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।

जिलाधिकारी नवीन कुमार ने संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया है कि सामने आए तथ्यों की बारीकी से पड़ताल कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़