Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राष्ट्रीय खेल
16 Jul, 2026

यूपी टी20 लीग का चौथा सीजन 14 अगस्त से, लखनऊ और कानपुर में होगा आयोजन

यूपी टी20 लीग 2026 का चौथा सीजन 14 अगस्त से शुरू होकर 6 सितंबर तक चलेगा, जिसके मुकाबले लखनऊ और कानपुर के दो प्रमुख स्टेडियमों में खेले जाएंगे।

लखनऊ, 16 जुलाई।

उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित घरेलू टी20 लीग का बिगुल बज चुका है। यूपी टी20 लीग 2026 के चौथे सीजन की शुरुआत 14 अगस्त से होने जा रही है। टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा, जहां पहला मुकाबला काशी रुद्रास और मौजूदा चैंपियन मेरठ मावेरिक्स के बीच खेला जाएगा। यह लीग 14 अगस्त से 6 सितंबर तक चलेगी, जिसमें कुल 34 मुकाबले रोमांच पैदा करेंगे। इस बार टूर्नामेंट का दायरा बढ़ाते हुए इसे लखनऊ और कानपुर के दो अलग-अलग शहरों में आयोजित करने का फैसला लिया गया है।

टूर्नामेंट का शुरुआती चरण लखनऊ में होगा, जहां 13 दिनों तक 22 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद लीग का दूसरा पड़ाव कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में शिफ्ट होगा। यहां शेष 12 मुकाबलों के साथ ही प्लेऑफ और खिताबी जंग देखने को मिलेगी। लीग की संचालन परिषद के अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर ने बताया कि यह आयोजन प्रदेश के क्रिकेट के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मंच से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का बेहतर मौका मिलेगा।

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 3 सितंबर को क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर मुकाबले होंगे। 4 सितंबर को क्वालीफायर-2 खेला जाएगा और 6 सितंबर को फाइनल के साथ सीजन का समापन होगा। उद्घाटन समारोह लखनऊ में होगा। लीग के शुरुआती सप्ताह में 15 अगस्त को नोएडा किंग्स बनाम कानपुर सुपरस्टार्स और लखनऊ फाल्कंस बनाम गोरखपुर लायंस जैसे बड़े मुकाबले होंगे।

इसके बाद 16 अगस्त को काशी रुद्रास व कानपुर सुपरस्टार्स और मेरठ मावेरिक्स व गोरखपुर लायंस के बीच टक्कर होगी। 17 अगस्त को नोएडा किंग्स और लखनऊ फाल्कंस आमने-सामने होंगे, वहीं 18 अगस्त को काशी रुद्रास व गोरखपुर लायंस के बीच जंग होगी। 19 अगस्त को लखनऊ फाल्कंस और मेरठ मावेरिक्स भिड़ेंगे। 20 व 21 अगस्त को डबल हेडर मुकाबले होंगे। कानपुर चरण का आगाज 28 अगस्त को काशी रुद्रास और नोएडा किंग्स की भिड़ंत के साथ होगा।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़