Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
21 Jul, 2026

एमसीयू में 22 जुलाई से तीन दिवसीय एफडीपी

भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में 22 से 24 जुलाई तक शिक्षकों के लिए सकारात्मक मनोविज्ञान और वेल-बीइंग आधारित तीन दिवसीय निःशुल्क संकाय विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

भोपाल, 21 जुलाई।

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में शिक्षकों के व्यक्तित्व और सकारात्मक शिक्षण दृष्टिकोण को विकसित करने के उद्देश्य से 22 से 24 जुलाई तक तीन दिवसीय संकाय विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के रेखी सेंटर फॉर एक्सीलेंस फॉर द साइंस ऑफ हैप्पीनेस की ओर से नालंदा लाइब्रेरी स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में यह प्रशिक्षण आयोजित होगा।

विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष डॉ. पवित्र श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी करेंगे। कार्यक्रम की समन्वयक वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक मनीषा वर्मा के अनुसार प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण में रेखी फाउंडेशन के प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस डॉ. श्रीहरि कृष्णा और वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. रीतू शर्मा विशेषज्ञ प्रशिक्षक के रूप में सहभागिता करेंगे।

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ शिक्षकों को सकारात्मक मनोविज्ञान और वेल-बीइंग के व्यावहारिक प्रयोगों से परिचित कराएंगे, ताकि इनका उपयोग कक्षा शिक्षण में प्रभावी ढंग से किया जा सके। कार्यक्रम के लिए पंजीकरण निःशुल्क रखा गया है और प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. पी. शशिकला भी मौजूद रहेंगी।

इस एफडीपी का उद्देश्य शिक्षकों को आनंदपूर्ण शिक्षण पद्धतियों से जोड़ना है, जिससे वे विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और उनके सर्वांगीण विकास में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकें।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़