Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
21 Jul, 2026

सैमसंग सर्विस सेंटर में 41.35 लाख की कथित धोखाधड़ी, मामला दर्ज

जोधपुर के एक अधिकृत सैमसंग सर्विस सेंटर में 468 स्पेयर पार्ट्स की कथित हेराफेरी से 41.35 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

जोधपुर, 21 जुलाई।

जोधपुर के सरदारपुरा स्थित सैमसंग के अधिकृत सर्विस सेंटर में करीब 41.35 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्टोर इंचार्ज ने स्पेयर पार्ट्स के रिकॉर्ड में हेराफेरी कर कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फर्म के प्रोपराइटर दीक्षांत सोलंकी की शिकायत के अनुसार, आरोपी प्रदीप भार्गव पिछले 10 वर्षों से स्टोर इंचार्ज के रूप में कार्यरत था और डिजिटल स्टॉक रिकॉर्ड का प्रबंधन उसी के जिम्मे था। हाल ही में कंपनी के अधिकारियों के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान स्टोर की सफाई में कई खाली डिब्बों के भीतर महंगे स्पेयर पार्ट्स छिपाकर रखे मिले, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

जांच में सामने आया कि करीब 10 महीने पहले इन स्पेयर पार्ट्स को वापस भेजने के लिए अनुरोध किया गया था, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर कंपनी ने उसे निरस्त कर दिया था। इसके बावजूद संबंधित पार्ट्स को न तो सिस्टम में दोबारा दर्ज किया गया और न ही फिजिकल स्टॉक में शामिल किया गया। इसके बाद फर्म ने डिजिटल रिकॉर्ड का ऑडिट कराया।

ऑडिट में आरोप है कि आरोपी ऑनलाइन और ऑफलाइन रिकॉर्ड में लगातार एडिट और डिलीट कर हेरफेर करता रहा। जांच के दौरान वर्ष 2016 से अब तक 468 मूल स्पेयर पार्ट्स गायब पाए गए, जिनकी कुल कीमत 41 लाख 35 हजार 491 रुपये आंकी गई है। शिकायत के अनुसार, सिस्टम का एक्सेस और ओटीपी केवल आरोपी के पास ही उपलब्ध था।

एफआईआर में यह भी उल्लेख किया गया है कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए आर्थिक तंगी और कर्ज को कारण बताया था। बाद में वह कुछ स्पेयर पार्ट्स लौटाकर शेष राशि चुकाने का आश्वासन देने के बाद फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़