Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
रक्षा व सुरक्षा
21 Jul, 2026

फिरोजपुर-जम्मू ट्रेन में आईईडी की साजिश नाकाम, 17 गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने मोगा ग्रेनेड हमले की जांच के दौरान फिरोजपुर-जम्मू रेलगाड़ी में आईईडी लगाने की कथित साजिश का पर्दाफाश कर 17 आरोपितों को गिरफ्तार किया।

चंडीगढ़, 21 जुलाई।

पंजाब पुलिस ने मोगा में पुलिस थाने पर हुए ग्रेनेड हमले की जांच के दौरान एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। पुलिस ने 17 आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए फिरोजपुर से जम्मू जाने वाली रेलगाड़ी में आईईडी लगाने की कथित साजिश को विफल करने का दावा किया है। कार्रवाई के दौरान आईईडी, विस्फोटक सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर और 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल भी बरामद की गई है।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि बरामद हथियारों और विस्फोटक सामग्री के अलावा ग्रेनेड हमले में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि 8 जुलाई की सुबह मोगा के थाना सदर परिसर पर कम तीव्रता वाला ग्रेनेड फेंका गया था, जिसके बाद मामले की विस्तृत जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने ग्रेनेड हमले में कथित रूप से शामिल गगन उर्फ काली, राजेश उर्फ खन्ना और शुभम उर्फ भिंडर सहित 17 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, इन आरोपितों पर मॉड्यूल को लॉजिस्टिक सहायता, नेटवर्क विस्तार और ठिकाने उपलब्ध कराने के आरोप हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क का कथित मास्टरमाइंड इकबाल सिंह उर्फ रवि धालीवाल है, जो वर्तमान में यूनाइटेड किंगडम में रह रहा है। पुलिस का आरोप है कि उसी के निर्देश पर पहले मोगा थाना परिसर पर ग्रेनेड हमला किया गया और बाद में फिरोजपुर-जम्मू एक्सप्रेस में आईईडी लगाने की योजना बनाई गई थी।

पुलिस के अनुसार, लाजर उर्फ अमन और उसकी पत्नी परवीन कौर कथित रूप से रवि धालीवाल के सीधे संपर्क में थे और मॉड्यूल के अन्य सदस्यों की व्यवस्था तथा आतंकवादी गतिविधियों में सहयोग कर रहे थे।

फरीदकोट रेंज की आईजी नीलांबरी जगदले ने बताया कि तकनीकी और मानव खुफिया सूचनाओं के आधार पर गठित विशेष टीमों ने पहले तीन मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ के बाद नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान हुई और आगे की कार्रवाई में शेष आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

मोगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरताज सिंह चाहल ने कहा कि पूछताछ के दौरान मॉड्यूल से जुड़े अन्य सदस्यों की भूमिका सामने आई, जिन पर आरोपितों को शरण और अन्य प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने के आरोप हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में अन्य गिरफ्तारियां तथा बरामदगी होने की संभावना है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़