Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
21 Jul, 2026

भाई की हत्या का आरोपित मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बरेली में भाई की हत्या के मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि कार्रवाई में एक सिपाही भी घायल हुआ।

बरेली, 21 जुलाई।

बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में अपने भाई की हत्या के मामले में फरार चल रहे एक हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में गोली लगी, जबकि उसकी ओर से की गई फायरिंग में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई को शेरगढ़ थाना क्षेत्र के खजुआ जागीर गांव में आपसी विवाद के दौरान गुड्डू उर्फ तौफीक ने अपने छोटे भाई इसरार को गोली मार दी थी। इलाज के दौरान इसरार की मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही थी।

मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित मोटरसाइकिल से कस्बापुर पुल की ओर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपित भागने लगा, लेकिन मोटरसाइकिल फिसलने से गिर गई। इसके बाद उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें आरक्षी अंकुर भाटी घायल हो गए।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपित के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 12 बोर का अवैध तमंचा, दो जीवित कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपित शेरगढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से 33 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके विरुद्ध मुठभेड़, पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में अलग से मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़