Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
नागरिक समस्याएँ
22 Jul, 2026

हमीदिया अस्पताल में वॉर्ड बॉय की हड़ताल से मरीज परेशान

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में वेतन नहीं मिलने के विरोध में वॉर्ड बॉय की हड़ताल से मरीजों और परिजनों को परेशानी हुई। प्रशासन के आश्वासन के बाद दोपहर में कर्मचारी काम पर लौट आए।

भोपाल, 22 जुलाई।

राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में बुधवार सुबह वॉर्ड बॉय की हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। एक महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि प्रशासन से चर्चा के बाद दोपहर में हड़ताल समाप्त हो गई और कर्मचारी वापस ड्यूटी पर लौट आए।

हड़ताल के दौरान मरीजों को वार्ड से ओपीडी और जांच केंद्र तक ले जाने के लिए परिजनों को स्वयं व्हीलचेयर और स्ट्रेचर संभालना पड़ा। अस्पताल परिसर में कई स्थानों पर ऑक्सीजन सिलेंडर और बेड भी लिफ्ट के बाहर रखे दिखाई दिए।

परिजनों का कहना था कि सुबह के समय वॉर्ड बॉय उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को एक विभाग से दूसरे विभाग तक ले जाने की जिम्मेदारी उन्हें खुद उठानी पड़ी। इससे बुजुर्ग और गंभीर मरीजों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

मेडिसिन विभाग में भर्ती एक मरीज के परिजन ने बताया कि सुबह से कोई वॉर्ड बॉय उपलब्ध नहीं था, जिसके कारण जांच और उपचार से जुड़े सभी कार्य उन्हें स्वयं करने पड़े। वहीं, अपनी मां को इलाज के लिए लेकर पहुंचे एक युवक ने बताया कि उसने खुद व्हीलचेयर चलाकर उन्हें ओपीडी तक पहुंचाया।

हड़ताल के दौरान कई स्थानों पर डॉक्टर और इंटर्न भी मरीजों की मदद करते नजर आए। उन्होंने मरीजों को व्हीलचेयर पर बैठाकर विभिन्न विभागों तक पहुंचाने में सहयोग किया, ताकि उपचार प्रभावित न हो।

वॉर्ड बॉय संगठन के अनुसार, पिछले एक महीने से वेतन का भुगतान नहीं होने के कारण कर्मचारियों ने काम बंद किया था। बाद में प्रशासन के साथ हुई चर्चा में वेतन भुगतान का आश्वासन मिलने पर दोपहर करीब एक बजे हड़ताल समाप्त कर दी गई और सभी कर्मचारी पुनः अपने कार्य पर लौट गए।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़