Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राष्ट्रीय खेल
22 Jul, 2026

जूडो स्टेट चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटे मुरादाबाद के खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

लखनऊ में आयोजित जूडो महाकुंभ स्टेट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले आरएसडी स्पोर्ट्स एकेडमी मुरादाबाद के खिलाड़ियों का मंगलवार को घर लौटने पर भव्य स्वागत किया गया।

मुरादाबाद, 21 जुलाई।

लखनऊ में 15 से 20 जुलाई तक आयोजित जूडो महाकुंभ स्टेट चैंपियनशिप-2026 में आरएसडी स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया। मंगलवार को मुरादाबाद लौटने पर इन पदक विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया।

अकेडमी के निदेशक डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उनकी संस्था की प्रतिभावान खिलाड़ियों ने शानदार सफलता हासिल की है।

अन्वी सक्सेना ने 30 किग्रा भार वर्ग में और अधीरा टंडन ने 48 किग्रा भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

इसके अलावा ख्याति सिंह ने 70 किग्रा से अधिक भार वर्ग में शानदार खेल दिखाते हुए रजत पदक जीतकर अकादमी और पूरे जनपद का गौरव बढ़ाया है।

ये सभी खिलाड़ी जूडो कोच मयंक कश्यप की देखरेख में रोजाना कड़ा अभ्यास करते हैं। इस सफलता पर एकेडमी के तमाम पदाधिकारियों और कोचों ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़