Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
22 Jul, 2026

लापता युवती की बरामदगी को लेकर दूसरे दिन भी प्रदर्शन

जोधपुर में लापता युवती की तलाश और आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों और समाज के लोगों ने लगातार दूसरे दिन बासनी थाने का घेराव किया।

जोधपुर, 22 जुलाई।

जोधपुर के बासनी थाना क्षेत्र से लापता एक युवती की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों और समाज के लोगों ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने थाने के बाहर रास्ता जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और मामले में जल्द कार्रवाई की मांग उठाई।

जानकारी के अनुसार सांगरिया निवासी 23 वर्षीय युवती 20 जून को घर से निकली थी, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने आरोप लगाया है कि दूसरे समुदाय का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपित के शहर से सटे गंगाणा क्षेत्र का निवासी होने का दावा किया गया है।

युवती की तलाश और आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों तथा हिंदूवादी संगठनों ने मंगलवार रात भी बासनी थाने का घेराव किया था। उस दौरान देर रात तक थाने के बाहर हंगामा चलता रहा।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस को समय रहते सूचना देने के बावजूद आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया गया और उसके परिजनों से भी पूछताछ नहीं की गई। प्रदर्शन के दौरान एसीपी दीपक मीणा मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मंगलवार रात प्रदर्शन समाप्त हुआ।

बुधवार को एक बार फिर परिजन और समाज के लोग थाने पहुंचे तथा युवती की बरामदगी और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

|
आज का राशिफल

स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बनेगी। सफलता मिलेगी। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 26°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़