पूरे देश में 'एक पेड़ मां के नाम' लगाने का अभियान तेजी से चल रहा है। पिछले दिनों मालवा क्षेत्र के एक जिले में प्रदेश के मुखिया दौरे पर थे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्होंने वृक्षारोपण भी किया।
जिले के एक बड़े साहब ने अपने नंबर बढ़ाने के चक्कर में पहले और अब के वृक्षारोपण की तुलना करते हुए वर्तमान अभियान को बेहतर बताया। मुखिया जी भी अपने कार्य की सफलता और बेहतरी सुनकर मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए। अब साहब के नंबर बढ़े या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।











