प्रदेश के मुखिया का एक जिले का दौरा किसी और की गलती और किसी दूसरे को सजा मिलने जैसा प्रतीत हो रहा है। दरअसल, पिछले दिनों महाकौशल क्षेत्र के एक कार्यक्रम में बड़े साहब ने जानकारी के हिसाब से सभी को कार्यक्रम की सूचना दी।
कितने लोगों को मंच पर स्थान और सम्मान मिलेगा, इसकी सूची बनवाने और उसका पालन करवाने वाले तो सुरक्षित हैं, लेकिन ड्यूटी पर तैनात साहब के सिर सारी गड़बड़ी का ठीकरा फोड़ा जा रहा है। साहब अब सफाई देते घूम रहे हैं।











