Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
रक्षा व सुरक्षा
23 Jul, 2026

अनंतनाग आतंकी हमले के बाद पूरे कश्मीर में हाई अलर्ट, सुरक्षा बढ़ाई गई

अनंतनाग में पुलिसकर्मी की हत्या के बाद पूरे कश्मीर में हाई अलर्ट लागू कर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सुरक्षा समीक्षा करेंगे।

श्रीनगर, 23 जुलाई।

अनंतनाग के लाल चौक क्षेत्र में बुधवार दोपहर हुए आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत के बाद पूरे कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सुरक्षाबलों ने निगरानी तेज कर दी है, चेकपॉइंट्स की सुरक्षा बढ़ाई है और तलाशी अभियान शुरू कर दिए हैं।

सीआरपीएफ के श्रीनगर सेक्टर ने बताया कि अनंतनाग की घटना के बाद पूरे कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी और चौकसी बढ़ाई गई है तथा विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।

सुरक्षाबलों ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पूरा सहयोग करने की अपील भी की है।

उधर, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा गुरुवार को श्रीनगर स्थित लोक भवन में सुरक्षा हालात और अमरनाथ यात्रा की समीक्षा के लिए आयोजित उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

बुधवार दोपहर अनंतनाग के लाल चौक इलाके में आतंकवादियों ने हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन को नजदीक से गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़