न्यूयॉर्क, 23 जुलाई।
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पश्चिम एशिया के बिगड़ते हालात को लेकर गंभीर चिंता जताई है और कहा है कि स्थिति नियंत्रण से बाहर हो रही है।
सुरक्षा परिषद की बैठक में उन्होंने चेतावनी दी कि यह संकट अकल्पनीय स्थिति की ओर बढ़ रहा है और हर नई सैन्य कार्रवाई तनाव को बढ़ा रही है।
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ बड़े सैन्य अभियान पर विचार करने के संकेत दिए हैं और जल्द फैसला लेने की बात कही है।
संभावित खतरे को भांपते हुए ब्रिटेन ने ईरान से अपने राजनयिक कर्मचारियों को वापस बुला लिया है और जर्मनी ने अपने दो नौसैनिक पोत हटा लिए हैं।
इजराइल में बंकरों को खोल दिया गया है तथा अमेरिकी विदेश विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है ताकि उड़ानों पर पड़ने वाले असर से बचा जा सके।










