Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

नेपाल
24 Jul, 2026

नेपाल में बड़ी कार्रवाई, दो लाख से अधिक सट्टेबाजी वेबसाइट और ऐप बंद

नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण ने अवैध वित्तीय कारोबार और ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े दो लाख से अधिक ऐप तथा वेबसाइटों को ब्लॉक कर दिया है।

काठमांडू, 24 जुलाई।

नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण ने कड़े कदम उठाते हुए ऑनलाइन सट्टेबाजी और अवैध वित्तीय कारोबार में जुड़े 2 लाख से अधिक ऐप और वेबसाइट बंद कर दिए हैं। यह कार्रवाई सरकार के निर्देश पर की गई है जिसमें आदेश था कि ऐसे अवैध प्लेटफॉर्म्स को 24 घंटे के भीतर ब्लॉक किया जाए।

प्राधिकरण के अनुसार पहले बंद की गई साइट्स नए नामों से सक्रिय हो रही थीं, जिसके चलते फीफा विश्व कप के दौरान विशेष अभियान चलाया गया। संदिग्ध यूआरएल को ब्लॉक करने के लिए इंटरनेट सेवा प्रदाताओं के साथ मिलकर एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया था।

अधिकारियों का कहना है कि नए अवैध प्लेटफॉर्म्स की पहचान करने और उन्हें रोकने के लिए थ्रेट इंटेलिजेंस टूल की मदद से लगातार निगरानी रखी जा रही है।

|
आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़